RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा;04 मार्च को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा/बिहार 01 मार्च।सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा आशीष आनन्द द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 04 मार्च 2024 (सोमवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *SUZUKI MOTOR GUJARAT PVT. LTD* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा *Trainee and Apprentice* के लिए कुल – 400 पदों पर अभ्यर्थियों किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 16,900 से 21500/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *सुजुकी मोटर के हंसलपुर गुजरात प्लांट में* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

चतरा:जिला सहकारी विकास समिति( डीसीडीसी) तथा संयुक्त कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंडित भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल न्यू बोर्न (नवजात शिशु)सप्ताह उपलक्ष में जागरूकता रैली निकाली गई।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंशनर्स के लिए अहम निर्णय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दे सकेगा आरजीएचएस में ओपीडी की निर्धारित सीमा में शिथिलता।

rktvnews

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

rktvnews

Leave a Comment