RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से संबंधित प्रगति समीक्षा से हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्यों के अंतर्गत अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने तथा एएमएफ सुविधा को सभी बूथों पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर टोलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) के मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण: निर्वाचन आयुक्त डॉ0 विवेक जोशी ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

दिल्ली पुस्तक मेला 2023 अपने साहित्यिक खजाने का प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 लाभुक के चयन से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: राजद की टीम ने भरत तिवारी के परिजनों से मिल कर ली घटना की जानकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- मोदी जी वोट ले रहे हैं हम लोगों से और फैक्ट्री लगा रहे हैं गुजरात में, बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं।

rktvnews

Leave a Comment