RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: दून विश्वविद्यालय में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व समागम-2025 के समापन समारोह में राज्यपाल हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज दून विश्वविद्यालय में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व समागम-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। दून विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग और उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने दो दिन तक शिक्षण और अनुसंधान पर मंथन किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भारत केंद्रित शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया और संस्थागत नेतृत्व को राष्ट्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विमर्श का मंच नहीं, बल्कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए संस्थानों की भूमिका को पुनर्परिभाषित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को आत्मसात कर हमें अपने शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों को परिवर्तनकारी बनाना होगा। राज्यपाल ने कहा कि एक राष्ट्र की मजबूती उसकी शिक्षण संस्थाओं पर निर्भर करती है और ये संस्थाएं उतनी ही सशक्त होती हैं, जितना दूरदर्शी उनका नेतृत्व होता है। उन्होंने इस समागम के दौरान शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के बीच हुए संवाद और विमर्श को अत्यंत उपयोगी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार में गुणात्मक सुधार होगा। राज्यपाल ने कहा कि इस सम्मेलन में जारी देहरादून घोषणापत्र देश के शिक्षण संस्थानों के नेतृत्व में सुधार की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। राज्यपाल ने सभी शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित किया और भारत को ज्ञान-विज्ञान में विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

Related posts

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के विकास एवं बिहारियों के कल्याण में लगे हैं नीतीश कुमार:श्रीभगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा में 127 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स की बैठक की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो।

rktvnews

Leave a Comment