RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड हेल्थकेयर इनोवेशन समिट’ के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित।

RKTV NEWS/देहरादून(उत्तराखंड)28 फ़रवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में ’उत्तराखण्ड हेल्थकेयर इनोवेशन समिट’ के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड और वेलॉक्स मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समिट के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समिट प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को मजबूत करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास है।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की वर्तमान की स्वास्थ्य पहलों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों, जैसे टेलीमेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग के अधिकाधिक प्रयोग से इन चुनौतियों के समाधान किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
राज्यपाल ने भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना और अन्य स्वास्थ्य सुधार पहलों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से उत्तराखण्ड को लाभ मिल रहा है और राज्य सरकार इनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और निजी क्षेत्र के भागीदारों से अपील की कि वे मिलकर उत्तराखण्ड में एक मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य सेवा ढांचा विकसित करने में सहयोग दें।
इस समिट में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस सम्मेलन के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों को भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु अपने विचार रखे। सम्मेलन में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, अपर सचिव अनुराधा पाल, एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह, सीईओ वेलॉक्स मीडिया मोहित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षकों का सशक्तिकरण: सीएसआईआर-आईआईसीटी, केएएमपी और सीबीएसई वैज्ञानिक प्रकृति संवर्धन पर अत्याधुनिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिये सहयोगरत

rktvnews

जिलास्तरीय टीम द्वारा करायी जायेगी जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जाँच : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने पटना-आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

भोपाल:न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा लोकार्पण एवं परिचर्चा का होगा आयोजन।

rktvnews

वैकल्पिक चिकित्सा पर ध्यान देने की आवश्यकता : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment