RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: लोक अदालत की सफलता को ले न्यायिक पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अक्टूबर। आगामी 14 दिसंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी न्यायालय को प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु निर्देश भी दिया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सभी न्यायालय से चिन्हित वादों की सूची की मांग की गई है तथा संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

27 दिसंबर को लखनऊ में मनाई जाएगी महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।

rktvnews

रायपुर : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

rktvnews

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

rktvnews

लोगों के समय पर नहीं आने की जानकारी मिलने पर सचिवालय का निरीक्षण किया : मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु अनुमण्डल दण्डाधिकारी चतरा एवं सिमरिया द्वारा किया गया आदेश जारी,दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू।

rktvnews

Leave a Comment