RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री और मंत्रालय मे बिहार की सहभागिता से भाजपा भोजपुर में खुशी का लहर।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 फ़रवरी।दिल्ली में 27 वर्षो बाद भाजपा की सरकार बनने और गुरुवार को महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।जिलाध्रक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत,विधानपार्षद जीवन कुमार सहित पदाधिकारी और जिले के कार्यकताओं नें खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है।भाजपा मे सभी कार्यकताओं का मान-सम्मान मिलता है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर भोजपुर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर दिल्ली विधायको को आभार व्यक्त किया।नेताओं ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में एक महिला के बनने पर महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण दिखने को मिला।पहले से भी भाजपा और एनडीए की राज्य सरकारों में उपमुख्यमंत्री महिला बनी है।रेखा गुप्ता जी छात्र राजनीति से आगे बढते हुए नगर निगम और पार्टी के विभिन्न दायित्वो के निर्वहन करते हुए यहाँ पह़ुची है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने बिहार के मूल निवासी डाँ.पंकज सिंह और कपील मिश्रा को मंत्रीपरिषद मे स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त की।

Related posts

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

rktvnews

भोपाल:विधायक रामेश्वर शर्मा औऱ सिंधी पंचायत एयरपोर्ट रोड भोपाल मे सदस्यों ने किये वृक्षारोपण।

rktvnews

देवघर:सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उपायुक्त ने कर्मियों के कार्यशैली और उनके योगदान को सराहा।

rktvnews

पीईएसबी ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) के रूप में अजय कुमार शर्मा की संस्तुति की।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने मतदान करने हेतु दिया संदेश।

rktvnews

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment