RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल। शनिवार को क्रीड़ा भारती ,भोजपुर(भोजपुर विभाग) द्वारा सुबह 7:00 बजे आरा के रमना मैदान के हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती सह क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें क्रीड़ा भारती के गणमान्य सदस्यगण एवं बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान, महादेवा रोड के बच्चे एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महादेवा रोड स्थित विद्यालय से पथ संचलन करते हुए बाबू बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। तद्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। पुनः पथ संचलन करते हुए महादेवा रोड स्थित विद्यालय पहुंचकर आर्ट आफ लिविंग के विशेषज्ञ अभय कुमार सिंह एवं सुरेश सिंह के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। इसकी अध्यक्षता डा॰ धीरेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राणा संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष,क्रीड़ा भारती ने किया।‌ इस अवसर पर प्रमुख रूप से बी एम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, लक्ष्मण सिंह, रविशंकर सिंह, डॉ॰ हरेंद्र सिंह, आदेश कुमार चौबे (आईटी प्रमुख,क्रीड़ा भारती), सुमित कुमार दुबे, डॉ रघुनाथ सिंह, डॉ॰ निरुपमा सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राम जी तिवारी, पुष्पा पांडे, डा॰ रेणु मिश्रा, डा॰ कुमार जन्मेजय आदि शामिल थे।

Related posts

माध्यमिक शिक्षक संघ औरंगाबाद के धरने में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोआथ को क्रमशः कार्यपालक पदाधिकारी, बिक्रमगंज एवं काराकाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

rktvnews

विश्व वन्यजीव दिवस पर आज सुबह मैं एशियाई शेरों का घर गिर में सफारी पर गया; गिर आकर मुझे उन कार्यों की भी यादें ताज़ा हो गईं जो मेरे गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान हमने सामूहिक रूप से किए थे: प्रधानमंत्री

rktvnews

रायपुर : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ : जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

स्वर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर विशेष:पार्श्वगायिका लता मंगेशकर

rktvnews

Leave a Comment