RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्ग़ुरुमाता माँ विजया

पटना/बिहार 16 नवम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में आगामी 20 नवम्बर को अपराहन 4 बजे गोला रोड स्थित इस्सयोग के उत्सव-भवन ‘एम एस एम बी भवन’ में ‘शक्तिपात-दीक्षा’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्ग़ुरुमाता माँ विजया जी द्वारा, सैकड़ों नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को इस्सयोग की सूक्ष्म आंतरिक साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक शक्तिपात-दीक्षा दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए, संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि, सूर्योपासना के अंतिम अर्घ्य के दिन आयोजित दीक्षा का यह कार्यक्रम दीक्षार्थियों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा। विशेष आध्यात्मिक महत्त्व के इस कार्यक्रम में अनेक स्थानों से, हज़ारों की संख्या में दीक्षा के अभिलाषियों और इस्सयोगियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम का आरंभ इस्सयोग की विशिष्ट शैली में होने वाले अखण्ड भजन-संकीर्तन से होगा तथा दीक्षा के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।
इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव ई उमेश कुमार, सरोज गुटगुटिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, शिवम् झा, किरण प्रसाद, श्रीप्रकाश सिंह,प्रभात चंद्र झा, ममता जमुआर, कपिलेश्वर मण्डल, गायत्री कृष्ण मोहन, प्रदीप गायत्री, बीरेन्द्र राय, राजेश वर्णवाल, रविकान्त मूलचंद आदि संस्था के अधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।

Related posts

सहकारिता मंत्री ने भावलिया और टाई में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

03 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी की वार्षिक बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में एआई विकास पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन – एआई का महाकुंभ – को संबोधित किया।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment