RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राज्यपाल राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)20 फ़रवरी।राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित सभी लोगों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर दोनों राज्यों के उत्तराखण्ड में रह रहे छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने अपने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दोनों राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक कला की झलक देखने को मिली। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई है। यह पहल राज्यों के बीच आपसी संवाद, सांस्कृतिक साझेदारी और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करती है। राज्यपाल ने सेना में सेवा के दौरान यहां कार्य करने के अनुभवों को साझा किया और कहा कि पूर्वोत्तर के ये दोनों राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं, जैव विविधता और सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, संगीत, नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यहाँ के वीर जवानों का भारतीय सेना में योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करें और राष्ट्र को प्रगति के नए शिखर पर ले जाएँ।

Related posts

भोजपुर:शहर में लगा महाजाम, आम लोग हो रहे परेशान।

rktvnews

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह ,पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक: मुख्यमंत्री

rktvnews

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह- मुख्यमंत्री ने बहनों से बंधवाई राखी।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के 15वें दिन तपोवन मेला क्षेत्र में “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

दुमका :विधायक आलोक सोरेन ने “दीदी की दुकान” का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment