RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ : राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )17 फरवरी।तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं। नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई। दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं।

Related posts

भोजपुर : शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित! उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली में हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे।

rktvnews

भोजपुर: काले बादलों की ओट में छिपा चंदवा का चांद।

rktvnews

बेंगलुरु:धर्म भारतीय संस्कृति की सबसे मौलिक अवधारणा है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

दरभंगा :मंत्री ने क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment