RK TV News
खबरें
Breaking News

पत्र सूचना कार्यालय के तत्वाधान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए पत्रकार दल ने मेला को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए कार्यों का किया अवलोकन।

पत्रकार दल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेला क्षेत्र में ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ विषय पर लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया अवलोकन, रेल मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा।
प्रयागराज जंक्शन स्टेशन तथा रेलवे कंट्रोल रूम का दौरा कर पत्रकार दल ने यातायात को सुचारु बनाने के सम्बन्ध में किए गए तैयारियों की जानकारी ली।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)17 फ़रवरी।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए 11 सदस्यीय पत्रकार दल ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रयागराज महाकुंभ में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा मेला को सुगम बनाने के लिए किए गए कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान पत्रकार दल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेला क्षेत्र में ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ विषय पर लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
पत्रकार दल ने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए त्रिवेणी संगम स्नान, यातायात प्रबंधन, खोया-पाया केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान पत्रकार दल ने यातायात की सुगम बनाने के लिए रेलवे द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों का भी अवलोकन किया। पत्रकार दल ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन का दौरा कर वहां स्थापित कंट्रोल रूम के बारे में जानकारी हासिल की। प्रयागराज जंक्शन के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लगभग 340 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके लिए 17,000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके।
श्री मालवीय ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए कलर कोडिंग प्रणाली भी लागू की है। महाकुंभ 2025 में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय एवं विभागों द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों को मीडिया प्रतिनिधियों ने सराहा और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

Related posts

AI और साइबर सुरक्षा लीडर, SecureAuth ने Geoffrey Mattson को नियुक्त किया, उद्यमों को जटिल मानव, मशीन और AI-एजेंट पहचानों को सुरक्षित करने में मिलेगी मदद।

rktvnews

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

रोहतास:शिविर सह वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

लघुकथा लेखन कौशल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं होने जा रही है शुरू।

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई अपील की सुनवाई।

rktvnews

राजस्थान:यूडीएच मंत्री ने किया ‘‘कामयाब कोटा’’ के पोस्टर का विमोचन!कोटा के बहुआयामी विकास के लिए जिला प्रशासन का नवाचार।

rktvnews

Leave a Comment