RK TV News
खबरें
Breaking News

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने की अतिरिक्त व्यवस्था।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)12 फ़रवरी।प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का एक बेड़ा भी तैयार है।

श्रद्धालुओं को घर वापसी के लिए 1200 रोडवेज बस आरक्षित, हर 10 मिनट में मौजूद होगी बस

प्रयागराज महाकुम्भ में 11 फरवरी की शाम तक 45 करोड़ लोग त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश सरकार इन्हें सकुशल, सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। यूपी रोडवेज ने अब माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुम्भ-2025 मेला के मुख्य स्नान पर्वों के सफल संचालन के लिये यात्रियों की अधिसंख्य उपलब्धता के दृष्टिगत बसों की पूर्ति हेतु 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि कर, क्षेत्रवार आवंटन किया गया है। इसके अलावा महाकुंभ के लिए 3050 बसें पूर्व से ही आवंटित है। 3050 बसों के अतिरिक्त माघ पूर्णिमा एवं आगे के स्नान के लिए 1200 बसे रिजर्व में रखी गई हैं, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। महाकुम्भ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 10 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी।

महाकुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा

प्रयागराज महाकुम्भ के माघ पूर्णिमा स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महाकुम्भ पहुंच रहा है। शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 750 शटल बसें मौजूद हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है। बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। परिवहन राज्य मंत्री ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे आने वाले दिनों में सभी अमृत स्नान के साथ ही आम दिनों में भी श्रद्धालुओं को बसों की कोई समस्या ना हो।

Related posts

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- गंगासागर के लिए रवाना हुए 400 वरिष्ठ नागरिक, ढोल नगाड़ों की थाप के बीच दिखा उत्सवी माहौल।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही असली पूजा है: रघुपति यादव

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के लिए कार्यान्वयन मैनुअल लॉन्च किया।

rktvnews

दुमका:विश्व साइकिल दिवस पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

रायन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उदघाटन 27फरवरी को।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment