RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 23 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सीहोर जिले के गोपालपुर में जन-जन ने पलक-पांवड़े बिछाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहाँ विकास पर्व के अंतर्गत जन दर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री का आरती उतार, फूल माला पहना और शॉल-श्रीफल, साफा भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान का रोड-शो हेलीपेड से प्रारंभ हुआ। जन-दर्शन में भेरूंदा की लगभग 30 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न संस्थाओं ने ढोल ढमाकों, नृत्य मंडलियों के साथ विकास रोड शो सहभागिता की।
रोड शो में लाड़ली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। लाड़ली बहनों ने अपने भाई मुख्यमंत्री चौहान को राखी बांधकर स्नेह का विशेष उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छोटी-छोटी बेटियों और बच्चों को दुलार किया और जन-समूह पर फूल की पंखड़ियों की बारिश कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद रमाकांत भार्गव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, नर्सेस, स्वच्छतागृही संगठन, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, सरपंच-संघ, व्यापारी-संघों, शिक्षक-संघ, संविदा कर्मियों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-संघ, रोजगार सहायक-संघ, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठन ने स्वागत किया।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याओं को सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में की तत्वरित समीक्षा!जनता दरबार मे सभी बीडीओ एवं सीओ भी ऑनलाइन माध्यम से थे मौजूद।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में ‘डा दीनानाथ शरण स्मृति-कक्ष’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : आठ वर्षीय मनराज को मिला नया जीवन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment