RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नल जल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)11 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नल जल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
ग्रामीण वार्डों में संचालित जलापूर्ति योजनाओं में अनुश्रवण एवं रख रखाव की समीक्षा विस्तार से की गई-
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि पंचायती राज विभाग द्वारा हस्तांतरित 1140 योजनाओं में से 1097 योजनाओं को क्रियाशील किया गया है शेष 43 योजनाओं में कार्य शेष है। इन 43 योजनाओं में निविदा का कार्य अंतिम चरण पर है जिसके उपरांत शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र कार्य कराना सुनिश्चित करें।
अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बक्सर द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 15वीं वित के माध्यम से प्रत्येक माह अनुरक्षक को 2000 रुपए की दर से एवं 2500 रुपए की दर से औसतन विद्युत प्रभार का भुगतान किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि 25 सितंबर 2024 तक सभी प्रकार के लंबित विपत्र का भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे।
केशोपुर बहुग्रामी जलापूर्ति योजना, सिमरी की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि योजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति विभाग स्तर पर लंबित है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित कर लक्षित लगभग सभी 37,000 घरों में शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बोहाग बिहू पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा 25 जनवरी2024 को 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

आदिवासी संस्कृति को साकार करती कला।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment