RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : कुंडेश्वर मे शतचंडी महायज्ञ के मद्देनजर निकली जलयात्रा।

कुंडेश्वर पोखरा पर कलश में जल भर कर जल यात्रा हेतू तैयार श्रद्धालु

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जनवरी। भोजपुर जिले के कुंडेश्वर गाँव स्थित कुंडेश्वरी माॅ मंदिर मे हो रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर जलयात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष, युवक, युवती, बच्चे और बच्चियों ने सर पर कलश लेकर आरा-बक्सर मुख्य मार्ग के किनारे महावीर मंदिर स्थित तालाब से कलश मे जल भरा और कुंडेश्वरी माॅ मंदिर स्थित यज्ञ मंडप में पहुॅच कर जल भरे कलश को रखा। लोगों और भक्तों के जय- जयकार से माहौल भक्तिमय बन गया। लोग भक्ति के सागर में डूबे रहे। शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत 31 जनवरी को जल यात्रा से हुई। 7 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारा के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल और माॅ कुंडेश्वरी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। बिजली के तरह-तरह के आकर्षण लाइट से यज्ञ स्थल चकमक और चकाचौंध हो गया है। यज्ञ को सफल बनाने में हरे राम पांडे, हरि मोहन पांडे, अजीत पांडे, अमित पांडे, सुजीत पांडे, इंद्रजीत पांडे, अंकित पांडे, अनिकेत कार्तिक, निशित कुमार पांडे, अजय पहलवान ओझा, विजय शंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हैं।

Related posts

प्रसाद स्वरूप है भोजपुरी माता की सेवा में मिला सम्मान- गीतकार अजय कुमार सिंह।

rktvnews

भारत ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी का जश्न मनाया; डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी जगह बनाया

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 15 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

अलविदा रजिस्टर्ड डाक — एक युग की ख़ामोश विदाई😞

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने और चार श्रम कोड कानून की वापसी को लेकर माले का सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप द्वारा सामाजिक समरसता दिवस सह आरा नगर इकाई घोषित:विविप्रमुख छोटू सिंह

rktvnews

Leave a Comment