RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : कुंडेश्वर मे शतचंडी महायज्ञ के मद्देनजर निकली जलयात्रा।

कुंडेश्वर पोखरा पर कलश में जल भर कर जल यात्रा हेतू तैयार श्रद्धालु

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जनवरी। भोजपुर जिले के कुंडेश्वर गाँव स्थित कुंडेश्वरी माॅ मंदिर मे हो रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर जलयात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष, युवक, युवती, बच्चे और बच्चियों ने सर पर कलश लेकर आरा-बक्सर मुख्य मार्ग के किनारे महावीर मंदिर स्थित तालाब से कलश मे जल भरा और कुंडेश्वरी माॅ मंदिर स्थित यज्ञ मंडप में पहुॅच कर जल भरे कलश को रखा। लोगों और भक्तों के जय- जयकार से माहौल भक्तिमय बन गया। लोग भक्ति के सागर में डूबे रहे। शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत 31 जनवरी को जल यात्रा से हुई। 7 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारा के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल और माॅ कुंडेश्वरी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। बिजली के तरह-तरह के आकर्षण लाइट से यज्ञ स्थल चकमक और चकाचौंध हो गया है। यज्ञ को सफल बनाने में हरे राम पांडे, हरि मोहन पांडे, अजीत पांडे, अमित पांडे, सुजीत पांडे, इंद्रजीत पांडे, अंकित पांडे, अनिकेत कार्तिक, निशित कुमार पांडे, अजय पहलवान ओझा, विजय शंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर : सामूहिक बलात्कार के अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल! शाहपुर के बनकट की घटना।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर के मंगरी चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: डॉ भवेश को पद्मश्री मिलने से भोजपुर और बिहार का गौरव बढ़ा: हर्षवर्धन सिंह

rktvnews

Leave a Comment