RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बंगलौर (कर्नाटक) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीत बिहार की बेटी अंजनी ने बिहार को किया गौरवान्वित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15अप्रैल। एशियन ऑल इंडिया कैंप, पटियाला में प्रशिक्षण कर रही बिहार की अंजनी कुमारी ने बंगलौर (कर्नाटक) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता 2023 में स्वर्ण पदक विजेता बन बिहार की गरिमा बढ़ाई है। अंजनी कुमारी ने अपनी इस अमूल सफलता का श्रेय खेल के प्रति अपने रुझान को बल और समर्थन देने वाले माता पिता सहित खेल को खिलाड़ियों के माध्यम से विकसित कर उन्हे सही मार्ग दर्शन और सहयोग देने वाले बिहार खेल के महानिदेशक श्री रवींद्रन संकरण,बिहार एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ,सचिव लियाकत अली जी को दिया है। अंजनी के पिता योगेंद्र पंडित एक सरकारी मुलाजिम है और हवालदार के पद पर रेल थाना जमालपुर में पदस्थापित है।अंजनी की इस सफलता पर बिहार खेल के महानिदेशक रवींद्रन संकरण,बिहार एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज,सचिव लियाकत अली,भारतीय खेल प्राधिकरण जलपाईगुड़ी के प्रभारी वसीम जी,NIS कोच सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने अंजली के इस सफल प्रदर्शन उपरांत स्वर्ण पदक की प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत अक्टूबर माह में 601 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया।

rktvnews

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

rktvnews

डीएई के सचिव और एईसी के अध्यक्ष ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करते हुए दुनिया के सबसे पुराने चालू बिजली रिएक्टरों की सराहना की।

rktvnews

रांची:मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है मानव की सेवा ही सच्चा कर्म है।

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment