RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शहर में बढ़ते जल संकट के प्रति लापरवाह है नगर निगम -दिलराज प्रीतम!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15अप्रैल।आरा शहर के वार्ड नं०-40 महादलित कालोनी में पिछले 15 दिनों से समरसेबल खराब होने से उस कालोनी में इस भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है।इस जल संकट को दूर करने के लिए समरसेबल को मरम्मत करने व मरम्मती नहीं होने तक टैंकलोरी द्वारा पानी की व्यवस्था करने के लिए आज आरा नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त से माले का प्रतिनिधिमंडल मंडल मिला!माले नेताओं ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब जल संकट को दूर करने की मांग की है!प्रतिनिधिमंडल में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,कृष्णा पासवान,जीरामोती देवी,पुजा देवी शामिल थी!
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा शहर मे भीषण गर्मी में जल संकट बढ़ रहा है!जल स्तर भाग रहा है और चापाकल सुख रहे है!लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं!नल-जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल रहा हैं!शहर के विभिन्न मोहल्लों में नल-जल योजना के बिछे पाइप उखड़ रहे हैं!सरकारी चापाकल खराब पड़ा है! जो लोग शहरों में व्यवसाय करने आते हैं उन्हें भी पानी के लिए संकट का सामना करना पड़ता हैं!ऐसी विकट परिस्थिति में आरा नगर निगम कान में तेल डालकर सो रहा है!उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम बढ़ते जल संकट को दूर नहीं करेगा तो माले आंदोलन खड़ा करेगा!

Related posts

पटना:आनन्द ही नहीं स्वास्थ्य और ऊर्जा भी प्रदान करता है संगीत : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

श्री नितिन गडकरी ने गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्‍सप्रेसवे पर 100 घंटे में 100 लेन किलोमीटर में बिटुमिनस कंकरीट बिछाने के लिए टीम को बधाई दी

rktvnews

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग में आयुर्वेद प्रक्रिया पुस्तिका के मसौदा के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन।

rktvnews

रसूख का कसूर? या कुछ और??

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

दरभंगा:नगरपालिका उप आम निर्वाचन, 2023 हेतु जारी हुआ अधिसूचना।

rktvnews

Leave a Comment