RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: बालक एवं बालिका गृह में सामग्रियों का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 जनवरी।आज गणतंत्र दिवस 2025 के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला बाल संरक्षण इकाई चतरा के तरफ से समेकित बाल संरक्षण योजना मिशन वत्साल्य के तहत संचालित बालक गृह नगवां चतरा (राइज गैर सरकारी संस्था) एवं बालिका गृह उटां चतरा (जन लोक कल्याण परिषद, गैर सरकारी संस्था) को विभागीय र्निदेश के अलोक मे स्वच्छता से संबधित समाग्री, एकुआर्गाड वाटर फिल्टर, मच्छरदानी, एवं अन्य समाग्री का वितरण उप विकास आयुक्त चतरा अमेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अपर समाहर्ता चतरा अरविन्द कुमार के द्वारा किया गया इस दौरान अधिकारियों द्वारा बालक एवं बालिकाओं से उनकी दैनिक दिनचर्या, भोजन, रख रखाव की जानकारी प्राप्त की तथा सभी बच्चो को गणतंत्र दिवस की शुभकामना भी दी गई।
उक्त अवसर पर बालक गृह के बच्चो द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बच्चो के द्वारा ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूणा प्रसाद, जिला बाल संरक्षण इकाइ के सहायक पम्मी कुमार दांगी, अनुसेवक रहमततुल्लाह, बालिका गृह की अधीक्षक प्रियंका कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं बालक गृह के अधीक्षक सनोज कुमार एवं अन्य सभी संबधित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:धन बल को नकार मतदाताओं ने मुझे अपना समर्थन दिया: मनोज उपाध्याय

rktvnews

भोजपुर:मनोविज्ञान विभाग द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को ठंड में राहत दे रहा बीएसडीएवी परिवार,रात्रि भ्रमण कर वितरित किए गर्म कपड़े।

rktvnews

देवघर:बिरसा हरित ग्राम योजना: आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सेक्टर ऑफिसर्स एवं बीएलओ से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment