RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संविधान से कम नहीं विद्यालय अनुशासन: प्राचार्य

सिदार्थ इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

बच्चों ने हाथों में लहराए तिरंगे।

देश भक्ति गीतों की हुई प्रस्तुति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जनवरी। आज स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी न्यू पुलिस लाईन स्तिथ सिदार्थ इंटरनेशनल  स्कूल में देश के 76 वें गणतंत्र दिवस को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य कमलेश ओझा द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं झंडे को सलामी दी गई।उसके बाद विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया।
ध्वजारोहण पश्चात प्रधानाचार्य श्री ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज के दिन और देश के संविधान की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

संविधान से कम नहीं विद्यालय का अनुशासन

प्रधानाचार्य कमलेश ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार देश को अनुशासित एवं सुचारू रूप से चलाने और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए देश के संविधान का निर्माण किया गया है ताकि देश के सभी नागरिक एक समान अधिकार के साथ देश को विकास की ओर ले जाए। उसी प्रकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी एक अनुशासनात्मक नियमों के निर्देश दिए जाते है। जिससे सभी विद्यार्थी संगठित हो परस्पर एक दूसरे के सहभागी बन अपनी अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें और अपनी उच्चतम सफलता के साथ देश को उतरोतर विकास की ओर ले जाएं। श्री ओझा ने अपने उक्त कथनों के साथ विद्यार्थियों से स्कूल प्रबंधन के निर्देशों का पालन करने के साथ साथ देश के संविधान की गरिमा का पालन करने का आग्रह भी किया।
झंडोतोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से विद्यालय प्रभारी अखिलेश कुमार ,परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार श्रीवास्तव,संजय तिवारी,श्री राम मिश्र,कंचन श्रीवास्तव,इंद्रजीत पांडे, आर के तिवारी,राजन मेहता,सुनील कुमार,वीरेंद्र पांडे, यू के सिंह ,अशोक सिन्हा,राम अवधेश सिंह,विनय शंकर तिवारी,शिलभद्र सिंह,पिंकी सिंह,श्याम सिंह,काजल कुमारी,रिया सिंह,अंजलि सिंह,सुष्मिता पांडे,विभा सहाय ,विद्यावती देवी ,कमलावती देवी ,प्रियंका मिश्रा , देवरंग ओझा,बबिता ओझा, कृष्णा पांडे,गिरी जी आदि ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों आदि की चर्चाएं की।

Related posts

बिहार:दलितों के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में नितीश सरकार विफल:आदित्य पासवान

rktvnews

मध्यप्रदेश:कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़कर 31 मई की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 दिसंबर 25

rktvnews

एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा; स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम भी होगा लागू।

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

मधुर भंडारकर की ‘इंडिया लॉकडाउन’ में देखिए अटूट हौंसले की सच्ची दास्तान, एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

Leave a Comment