RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)21 जनवरी। सोमवार को को श्रीकान्त शास्त्री जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद के द्वारा पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत अबतक निर्गत कार्यादेश एवं उनके आलोक में लगाये गये सोलर स्ट्रीट लाईट, ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समितियों के. ऑनलाईन अंकेक्षण में हुई प्रगति, पंचायत सरकार भवन के निर्माण की प्रगति, महालेखाकार पटना के अंकेक्षण दल द्वारा अंकेक्षण के उपरांत दर्ज आपत्तियों का निराकरण में हुई प्रगति, षष्टम राज्य वित्त आयोग एवं पंन्द्रहवी वित्त आयोग के अर्न्तगत प्राप्त आवंटन, ली गई योजनाओं एवं उनके भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को उपर्युक्त सभी योजनाओं एवं कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
बैठक में इफ्तेखार अहमद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, औरंगाबाद, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, औरंगाबाद एवं विनोद कुमार, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मई 26

rktvnews

दरभंगा:एम.एल. एकेडमी में आयुक्त एवं डी.एम. ने किया शिक्षा संवाद!आयुक्त ने बच्चों से जाना उनके लक्ष्य।

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

rktvnews

Leave a Comment