RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 20 जनवरी।परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 20 जनवरी को कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली, बक्सर में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 09 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु सचेत करना है।
सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में श्री प्रकाश कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, सुश्री अन्नया कश्यप ने द्वितीय स्थान, सुश्री वंशिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों सत्यम चौबे, आलोक जायसवाल, शान्वी, सोफिया अमीन, द्वियांशु जायसवाल, हीबा कुलसुम, प्रज्ञा, अनिकेष कुमार सिंह, धनु कुमार, वेदांश को भी पुरस्कृत किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों एवं गुड सेमेरिटन के बारे में बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा माह के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए उनका पालन करने के बारे में कहा।
उक्त अवसर पर मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल के प्रिंसिपल एवं Executive प्रिंसिपल एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला भी रखी।

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोचिंग संचालकों के साथ संवाद कार्यक्रम!विद्यार्थियों को तनावमुक्त तथा सुरक्षित माहौल मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment