RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई आयोजित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जनवरी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण , जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व में हुए वृक्षारोपण की दो-दो साइड की स्थिति से संबंधित विभागीय अधिकारी अवगत कराये। जनपद के तीनों तहसीलों में नदियों के किनारे वाले गांव पर जो ग्राम समाज की जमीन है जिन स्थलों पर अतिक्रमण है उनका सर्वे कर उन पर वृक्षारोपण करने की कार्य योजना जनपद के लिए बनाई जाएगी जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी भूमियों का चिन्हांकन कर सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे कि उन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण, नदियों के संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तरफ जनपद को एक नई दिशा मिले ।
जिलाधिकारी ने जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बागपत को एक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए संभावित स्थलों का चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत के के भड़ाना को निर्देशित किया कि पक्का घाट का भ्रमण कर इसकी इको टूरिज्म बनाए जाने की कार्य योजना अगले तीन दिवस में प्रस्तुत करें कार्य योजना के आधार पर कार्य किया जा सके इन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ इन्हें पार्क और पर्यावरण अनुकूल स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय समुदायों को एक स्वस्थ और हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
बैठक में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागी बनाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विद्यालयों में विशेष शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनके तहत विद्यार्थियों को पौधों की पहचान, पौधारोपण की विधि और वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए और विद्यार्थियों को वन अच्छे क्षेत्र में भ्रमण कराया जाए जिससे युवाओं का विद्यार्थियों का पौधों के प्रति स्नेह बढ़ेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक योजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर जिले की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार लाया जाएगा। इन प्रयासों से बागपत न केवल हरित और स्वच्छ बनेगा, बल्कि यह जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भी योगदान देगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन

rktvnews

हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली में शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षक सम्मानित!गुरु का आदेश जीवन को सफल बनाता है:डीडीसी विक्रम वीरकर

rktvnews

भोजपुर:बढ़ते तापमान में पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना पुनीत कार्य : एस पी मिस्टर राज

rktvnews

दरभंगा:मंत्री मो जमा ख़ान ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment