RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कमलाबाई अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट द्वारा किया गया कंबल वितरित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के बैनर तले बुधवार को बहिरो में जरूरतमंदों के बीच अभय विश्वास भट्ट की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगो के बीच कम्बल वितरण किया गया । जिसका संचालन सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक संजय राय ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मीना सर नवोदय वाले, रोलमो नेता अंकित राय, शिक्षक संतोष भट्ट , रवि जी , सुनील पाठक, यशवन्त नारायण आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को पूर्व वार्ड प्रत्याशी सोनू पासवान के द्वारा अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि आरा वासियों के लिए हम हमेसा से सेवा में रहे है।वही जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा अभियान के तहत हमलोग दलित बस्ती बहिरो में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किए। हम सब सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले विगत कई दिन से कम्बल वितरण कर रहे है। इन्होंने कहा कि कमलाबाई अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट हमेसा से सामाजिक कार्यो में मदद करता है। वही शिक्षक सन्तोष भट्ट एवं संजय राय ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी समर्थवान लोगो को नर सेवा नारायण सेवा के तर्ज पर मदद को आगे आना चाहिए।

Related posts

भोजपुर:प्रो के के सिंह बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय परेड में शामिल प्रत्येक कैडेट्स अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मध्य विद्यालय गिद्धा में पठन-पाठन सामग्री वितरित।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच ने तरारी प्रखंड में संयोजक एवं सह संयोजक को किया मनोनित! युवाओं को जोडकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना लक्ष्य: सोना लाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 नवंबर 23

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

Leave a Comment