RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत की वैचारिक और विकास यात्रा में उनके अप्रतिम योगदान का स्‍मरण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंतिम पायदान पर उपस्थित व्यक्ति के उत्थान से जुड़ा उनका एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण भारत के विकास मॉडल को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार के दृष्टिकोण में पूर्ण रूप से समाहित हैं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।”

Related posts

उत्तराखंड: जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित!’मानक कक्षा’ के लिए ₹1 लाख, प्रयोगशाला के लिए पचास हज़ार की वित्तीय सहायता।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

भोजपुर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य!उच्च न्यायालय की स्थाई समिति की अनुसंशा के पालन नहीं किए जाने के विरोध में बिहार सरकार के प्रति जताया रोष।

rktvnews

पूर्णिया एसपी का अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” ला रहा लोगो के चेहरे पर मुस्कान🤓

rktvnews

Leave a Comment