RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा: 17 जनवरी को लगेगा जॉब कैम्प।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )16 जनवरी।श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 17 जनवरी 2025 (शुकवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में SVATANTRA MICROFIN PVT. LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें SFO (MICRO FINANCE) के लिए, कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मैट्रिक,उत्तीर्ण अभ्यार्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यार्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 12335 से 16000 रूपये (CTC) सहित अन्य मुफ्त आवास इनसेन्टिव, फ्युल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा,मधुबनी, सीतामढी एवं समस्तीपुर इत्यादि में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिये वाहन एवं चालक लाइसेन्स होना अनिवार्य है। सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।
साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा,सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र,रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड,पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

नारनौल:सीएम नायब सिंह ने की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण-पत्र देने की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:देश की पहली महिला शिक्षिका,समाज सुधारक सावित्री फुले की 194 वीं एवं फातिमा शेख की जयंती मनाई गयी!

rktvnews

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कोयम्बटूर में राजस्थानी संघ भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

मां, उमा, पद्मा’ पर से पर्दा उठते ही सिनेमा, स्मृति और विरासत का संगम।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का आज तीसरा दिन सफ़लता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

रामास्तुति..! : अनिल कुमार

rktvnews

Leave a Comment