RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने फिर से ली भाजपा की सदस्यता।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता।

हजारों समर्थकों के साथ रघुवर दास पहुंचे प्रदेश कार्यालय।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया पार्टी में स्वागत।

प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, पूर्व विधायक गण भी हुए कार्यक्रम शामिल।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 जनवरी। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता ,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने फिर एकबार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधिवत सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया।
श्री दास ने राज्यपाल के संवैधानिक दायित्व को संभालने के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा था।
आज प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद मनीष जायसवाल, काली चरण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक सीपी सिंह, नीरा यादव, नागेंद्र महतो देवेंद्र कुंवर, आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी नीलकंठ सिंह मुंडा,आरती कुजूर, समरी लाल, रणधीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, मनोज महतो, हेमंत दास, प्रदीप सिन्हा, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल, अशोक बड़ाइक, वरुण साहू, शशांक राज, आरती सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन सरोज सिंह ने किया।

राजभवन में भी पार्टी के नीतियों के अनुरूप गांव गरीब की चिंता की रघुवर दास ने : बाबूलाल मरांडी

सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रघुवर दास का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि रघुवर दास जी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम एक औपचारिकता है। ये प्रारंभ से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं
कहा कि राजभवन में भी इन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संदेश को याद रखा।
कहा कि राजभवन में भी ये उड़ीसा के गांव ,गरीब ,किसान ,दलित , आदिवासी और वंचितों के कल्याण की चिंता करते रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा।हम सभी मिलकर सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा के निर्माण केलिए कार्य करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक दिन कमसे कम 20 सदस्य अवश्य बनाने का आह्वान किया।
कहा कि राज्य सरकार का हनीमून समाप्त होते ही भाजपा सरकार को वादे याद कराएगी और पूरे नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

भाजपा मेरी मां,आंचल में आकर सुकून महसूस कर रहा हूं : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भाजपा मेरी मां है आज मां के आंचल में लौटकर सुकून महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
कहा कि राज्यपाल पद गरिमा का पद है जबकि संगठन गौरव का।
कहा कि भाजपा संघर्ष से आगे बढ़ी पार्टी है। कई उतार चढ़ाव के बीच आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज तीसरी बार मोदी सरकार जनता की सेवा कर रही और 16प्रदेशों में भाजपा एनडीए का शासन है।
कहा कि भाजपा सत्ता केलिए नहीं राष्ट सेवा केलिए राजनीति करती है। हमारा उद्देश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है। भाजपा पर ही राष्ट्र को भरोसा है।
कहा कि चुनाव परिणाम हमें चरैवेति के मंत्र का संदेश देते हैं।हम निराश होने वाले लोग नहीं है।
कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश का सम्मान करती है
उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि वी विल कम बैंक,उन्होंने कहा कि राज्यहित में काम करने पर पार्टी राज्य सरकार का सहयोग करेगी लेकिन जनविरोधी कार्यों पर सड़क से सदन तक हम जोरदार विरोध करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से पार्टी कार्य करने का आह्वान किया।
अपनी कविता से समापन करते हुए श्री दास ने कहा – जिस पल की मुझे थी आश,आपकी उपस्थिति बनती है इसे खास।
खत्म कर जिम्मेवारियों को ,घर आया अपना रघुवर दास

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि आज खुशियों का मौसम है। श्री रघुवर दास जी की सक्रिय राजनीति में लौटने से कार्यकर्ताओं ने उत्साह है।
कहा कि रघुवर दास ने सरकार ,संगठन और संवैधानिक सभी को सुशोभित किया है। ये वहां तक गए जहां जाने केलिए लोग सपना देखते हैं।
कहा कि बावजूद इसके सब छोड़कर संगठन के साथ काम करने की इनकी अभिलाषा अभिनंदनीय है।
कहा कि झारखंड के राजनीतिक क्षितिज पर छाए राहु केतु की छाया से राज्य को मुक्ति दिलाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी रघुवर दास जी की आत्मा भाजपा में ही थी।
आज इनकी पुनः पार्टी में वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद ने श्री दास को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। कहा 14 महीनों के बाद सक्रिय राजनीति में वापसी भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

इंदौर:जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई- फैक्ट्री की गई सील

rktvnews

भोपाल:नवरात्रि पर्व मिलकर आराधना करने और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एनएफआरए और केएससीएए ने मिलकर बेंगलुरु में ‘बेहतर वित्तीय रिपोर्टिंग इकोसिस्टम बनाना’ विषय पर आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया।

rktvnews

धर्म के प्रति सम्मान के रूप में संविधान दिवस और संविधान हत्या दिवस मनाना आवश्यक है :उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर: जो गौ माता की सुरक्षा की बातों को अपनी चुनावी एजेंडा में शामिल करे , वोट उसे ही दे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

rktvnews

Leave a Comment