RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

वरिष्ठ अधिकवक्ता और जन सुराज उपाध्यक्ष वाई वी गिरी बोले – जन सुराज इस लड़ाई में बच्चों के साथ खड़ी है और उनकी मदद कर रही है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 जनवरी।आज प्रेस को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वाई वी गिरी ने छात्रों द्वारा न्यायालय में दायर रिट याचिका की जानकारी देते हुए कहा कि BPSC अभ्यर्थियों ने हमें जानकारी दी कि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित पीटी परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों पर SOP का पालन नहीं किया गया। इससे साफ पता चलता है कि आयोजित परीक्षा में जमकर धांधली हुई है और इसका परिणाम यह होगा कि जो बच्चे प्रतिभावान और मेहनती हैं उनका चयन नहीं हो पाएगा।
इसी को देखते हुए प्रशांत किशोर और जन सुराज ने यह निर्णय लिया कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे। इसी को देखते हुए प्रशांत जी पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए कल छात्रों द्वारा उच्च न्यायालय पटना में रिट याचिका दायर की गई, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए 15 जनवरी को सुनवाई की तिथि दी है। जन सुराज इस पूरी अदालती लड़ाई में छात्रों का पूरा समर्थन करेगा ताकि उन पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।

हम मुख्यमंत्री नीतीश जी से अपील करते हैं कि इस मामले में पहल करें और बच्चों की बात को सुनें, साथ ही प्रशांत जी का अनशन तुड़वाएं : वाई वी गिरी

वाई वी गिरी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार से थोड़ा संवेदनशील होने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों के हित के लिए पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। इसलिए नीतीश कुमार को BPSC परीक्षा में हुई धांधली की जांच करानी चाहिए और साथ ही प्रशांत जी का अनशन तुड़वाएं। नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से भी कहा है कि वे प्रशांत जी से उनका अनशन तोड़ने का अनुरोध करें क्योंकि बिहार के विकास और भविष्य के लिए एक मजबूत और स्वस्थ प्रशांत किशोर की जरूरत है।

Related posts

युद्धविराम के पीछे का सच।

rktvnews

गया: हज यात्रा 2024 के सफल आयोजन को ले मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र महाविद्यालय मे ऑनलाइन कक्षा का होगा संचालन।

rktvnews

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

rktvnews

Leave a Comment