RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता हूं और कार्य करने में मुझे आनंद आता है : रघुवर दास

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)10 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि एक मजदूर के बेटे को पार्टी ने बहुत कुछ दिया। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शिखर तक पहुंचाती है।
कहा कि मुझे मुख्यमंत्री ,राज्यपाल बनाया।अब मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं। एक ही उद्देश्य झारखंड को राष्ट्र विरोधी शक्तियों से बचाना।
कहा कि लोकतंत्र का दूसरा मंत्र है लोकजागरण। हमें झारखंड को घुसपैठियों और धर्मांतरण कराने वाली ताकत से बचाना है।
उन्होंने कहा कि मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता हूं और संगठन कार्य करने में मुझे खुशी मिलती है।
कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है।जनता ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एम्बेसडर बनकर संगठन और जनता के बीच कार्य करेंगे।
कहा कि हम फिट और फाइटिंग भाजपा बनाना है। सदस्यता अभियान में लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी धर्म संप्रदाय का सम्मान करती है लेकिन लोभ लालच के बल पर हो रहे धर्मांतरण को पार्टी नहीं बर्दाश्त करेगी।
कहा कि आज फिर से PFI जैसे संगठन सक्रिय हैं।संथाल परगना को टारगेट किया जा रहा। जबकि उनकी सरकार ने PFI और प्रतिबंध लगाए थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर घुसपैठियों और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो बीजेपी चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने कहा भाजपा 6महीने तक राज्य की गठबंधन सरकार को वादे को पूरा करने उसके लिए नीति बनाने का समय देती है। सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं रहने पर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
एक सवाल के जवाब में रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल पद का बार बार दुरुपयोग किया।धारा 356के माध्यम से लोकतांत्रिक सरकार को भंग करने का पाप किया।
प्रेसवार्ता में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा उपस्थित थे।

Related posts

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

rktvnews

भिखारी ठाकुर की जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का चयन 21 दिसंबर को।

rktvnews

मुस्लिम बुद्धिजीवियों की राय: मोदी काल में भेद भाव के बिना हुआ चौतरफा विकास, सुरक्षित हाथ में राष्ट्र।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment