RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर) डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी। सोमवार को पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के पुण्यतिथि का आयोजन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में मनाया गया।समारोह के संचालन श्यामकुमार मुन्नू ने किया समारोह का उद्घटान राष्ट्रीय कूँवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो विजय सिंह मुखिया कहा कि धर्मपाल सिंह एक कुशल एवं कर्मठ राजनेता थे वे1990और1995में शाहपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के चौमुखी विकाश किया था।लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेन्द आज़ाद ने कहा कि धर्मपाल सिंह का जन्म बिहिया प्रखंड के अमराई गांव में एक सम्पन्न किसान परिवार में हुआ था।धर्मपाल सिंह जी अपने समय के जाने माने फुटबॉलर थे उनको खेल के प्रति काफी अभिरुचि था।श्यामकुमार मुन्नू ने कहा कि धर्मपाल सिंह जी हमेशा गरीबो के प्रति चिंचित रहते थे उन्होंने अपने विधायक निधि से गरीबो के आवास बनाने के साथ अपने पेंशन को अपने निजी जीवन या परिवार में एक पैसा खर्च नही करते थे।वे अपने पेंशन के पैसा से गरीबो के हर जरूरत को पूरा करते थे।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे बिरमनी सिंह ,विनोद पासवान, संजय पासवान ,रविसागर यादव, बिरेन्द्र सिंह ,किरण चन्द्रवँशी,श्रीभगवान पासवान, विजयनन्दन राम, नेपाली पासवान, भुनेश्वर यादव, सुबास यादव, संजय गुप्ता ,पिंटू सिंह,सुदर्शन यादव, विजय कुमार, कन्हैया ब्यास ,सन्तोष सिंह ,कैलाश सिंह, सतेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने बक्सर प्रखण्ड के बोक्सा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई किया उदघाटन।

rktvnews

बक्सर:04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्वाचक सूची पुनरीक्षण हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

बिहार:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है :मुख्यमंत्री

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment