
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के डुमरिया गाँव मे कृषि विभाग द्वारा पंचायत स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर मे कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार एवं नीतीश कुमार तथा किसान सलाहकार रवि भूषण ने किसानों को मिट्टी जांच का महत्व, फसलों में लगने वाले रोग-कीट व्याधि से बचाव और रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने के गुर सिखाये। इस दौरान सहजौली पंचायत के विभिन्न गाँवों से पहुंचे जागरूक किसानों मे कपिल देव ओझा, ठाकुर अभिमन्यु प्रताप सिंह, अर्जुन यादव, परमहंस यादव, भुवनेश्वर पासवान, मदन चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी समस्याओं पर संवाद किया।
