RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:जुलूस मे नाचने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

दारोगा को बर्खास्त करने का किया आग्रह।

दुमका लोक सभा में पुनः चुनाव का किया मांग।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)07 जून। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर दुमका सांसद के विजय जुलूस मे नाचने वाले थाना प्रभारी की बर्खास्त करने की मांग किया।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा की दिनांक पांच जून 24 को समय साढ़े चार बजे शाम, स्थान कुंडहित मुख्य सड़क पर दुमका लोक सभा से विजयी प्रत्याशी का विजय जुलूस था और उसमे नाला विधान सभा अंतर्गत जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का सार्वजनिक नाच चल रहा था, पूरे देश मे इस प्रकार का कोई पुलिस पदाधिकारी का किसी विजय जुलूस मे नाचने का पहली घटना है,भाजपा ने मांग किया की दरोगा जी जब अपने उम्मीदवार के जीतने पर इतना नाचे तो जीतने के पहले चुनाव के दौरान अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने के लिए क्या क्या डीलिंग किये यह भी सार्वजनिक होना चाहिए।
थाना प्रभारी का काम विजय जुलूस में विधि व्यवस्था देखना होता है न की विजय जुलूस मे नाचना(डांस)।
किस प्रकार झामुमो ने प्रशासन का उपयोग चुनाव में किया है उसका उदाहरण मात्र है। अब तो जरूरत है की झामुमो एवं कांग्रेस के सभी पांचो जीते प्रत्याशियों का विजय जुलूस का वीडियो मंगाया जाय ताकि पता चले की कौन कौन प्रशासन के पदाधिकारी नाच रहे हैं साथ ही थाना प्रभारी सुरेश दुबे का पिछले तीन महीने का कॉल डाटा और व्हातसप चैट भी मंगाने का अनुरोध प्रतिनिधिमंडल ने किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है की सुरेश दुबे को बर्खास्त करते हुए दुमका लोक सभा सीट पर पुनः चुनाव हो।
प्रतिनिधिमंडल मे तारिक इमरान और सुबोध कांत शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव।

rktvnews

भारत का 2028 तक स्वदेशी सौर सेल बनाने का लक्ष्य; हम स्वदेशी वेफर्स और इनगॉट्स की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

rktvnews

भोजपुर:बबली राज के न्यायिक सेवा में आने पर बधाई देने पहुंचे राजद नेता अरूण यादव।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस आज, समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है नृत्य।

rktvnews

बक्सर:विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी का किया औचक निरीक्षण!केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment