RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने में गुयेन फु ट्रोंग के योगदान को याद किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 जुलाई।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया है। रक्षा मंत्री ने समाजवादी गणराज्य वियतनाम के विशिष्ट राजदूत गुयेन थान हे को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राजनाथ सिंह ने संवेदना पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। एक्स पर किये एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में वियतनाम के शोक संतप्त परिवार, लोगों और नेतृत्व के साथ खड़ा है।
रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए में श्री गुयेन फु ट्रोंग के योगदान को याद किया। भारत और वियतनाम लंबे समय से मित्र और भरोसेमंद साझेदार हैं।

Related posts

मतदाता सूची तैयारी हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विभूति कवि के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है।

rktvnews

सारण जिला अंतर्गत विद्यालय के बालक बालिकाओं का छात्र संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह छपरा में किया गया।

rktvnews

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment