RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चैत्र नवमी तक प्रथम तल होगा तैयार।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी। रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक मंदिर के प्रथम तल पर हुई।जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सह विधान पार्षद राधा चरण साह, संचालन मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव अरविन्द कुमार पांडेय ने किया। बैठक में मंदिर के निर्माण कार्य, आय-व्यय, दान संग्रह सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल पर मार्बल एवं ग्रेनाइट की खरीददारी के लिए अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कमिटी बनाए जाने पर सहमति बनी, जो राजस्थान जाकर मार्बल एवं ग्रेनाइट की खरीदारी करेगी। चैत नवमी तक मां आरण्य देवी मंदिर के प्रथम तल बनकर तैयार होगा। ई जीतू सिंह ने कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। वहां अन्य देवी देवताओं की मूर्ति रखी जा सके। जो ट्रस्टी अभी तक अपना सहयोग राशि नहीं दिये हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना व्यक्तिगत सहयोग ट्रस्ट के खाते में जमा करने तथा लगातार तीन बार से अधिक से अधिक मीटिंग से अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को पत्र जारी करने का निर्णय हुआ। इस दौरान सभी ट्रस्टियों से कहा गया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि एकत्रित करे।प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने की बात कही गई। बैठक में पांच कैटेगरी में दान राशि देने वाले का नाम शिलापट्ट पर अंकित करने, पेइंग स्टाफ की जबाबदेही तय करने आदि की बात पर सहमति बनी।
अंत में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बीडी सिंह की मां एवं ट्रस्टी जीतू चन्द्रवंशी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, ट्रस्टी डॉ. विजय गुप्ता, ई. जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू सिंह, रंगनाथ मिश्र, संजय मिश्र, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, राजू मेहता, कृष्ण कुमार, अशोक सिंह, संजय मिश्रा, मनोज पांडेय, रूपेश कुमार, नवीन प्रकाश, राजीव रंजन, नरेश कुमार, रवि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

एसी का तापमान 27 डिग्री सेट करने पर बिजली बिल में 30 फीसदी तक की कमी।

rktvnews

भोजपुर:सरकार की मंशा नही है कि सदन सुचारू रूप से चले : सांसद ,सुदामा प्रसाद

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद,महिला सशक्तिकरण की दिशा में दरभंगा से एक जनांदोलन की शुरुआत।

rktvnews

पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा महिला कॉलेज में लगा ब्लड प्रेशर और,ब्लड शुगर जांच शिविर ।

rktvnews

भोजपुर:आर वी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय द्वितीय पेयर गो राज्य प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment