RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 जनवरी।एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने 6 जनवरी, 2025 को एयर कमोडोर ऋषि सेठ से बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद की कमान संभाली। डिपो कर्मियों द्वारा एक आकर्षक औपचारिक परेड के साथ उन्होंने कार्यभार संभाला।
एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू को 30 मई 1994 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में कमीशन दिया गया था। इस क्षेत्र में उनका अनुभव और विशेषज्ञता सराहनीय है। वे एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर, सिकंदराबाद के पूर्व छात्र रहे हैं। उनके पास विमानन और गाइडेड वेपन मिसाइल सिस्टम के क्षेत्र में व्यापक तकनीकी विशेषज्ञता है।
एयर ऑफिसर देबकीनंदन साहू ने अपने शानदार करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें प्रमुख एयर फोर्स बेस के चीफ इंजीनियरिंग ऑफिसर, ऑपरेशनल कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में स्टाफ नियुक्तियां शामिल हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में, एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू को 26 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

Related posts

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट ने निःशुल्क “आमपन्ना” वितरण अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया।

rktvnews

सारण:अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाल ऑफ डेमोक्रेसी।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सहयोग शिविर, राजस्व महाअभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

पटना:पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से नशा करने और भीख मांगने वाले बच्चों का किया रेस्क्यू।

rktvnews

Leave a Comment