
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का 9 वाँ वार्षिकोत्सव छात्र छात्राओं अभिभावकों के साथ हर्षोल्लास आयोजित हुआ। कार्यक्रम काउद्घाटन प्रोफेसर प्रसुंजय कुमार सिंहा प्रभारी प्राचार्य एम भी कॉलेज बक्सर, प्रो नरेंद्र प्रताप पालित सीसीडीसी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी बरीय कृषि वैज्ञानिक, राम दिनेश यादव भाजपा नेता ,चेयरमैन सुशील कुमार सिंह डायरेक्टर ,मनोज कुमार सिंह आदि में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रो प्रसुंजय कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एस एस यूनिवर्सल स्कूल के होनहार बच्चों एवं राष्ट्र के भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा,अलग पहचान बनाने के लिए सार्थक पहल करते रहता है। जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को और अभिभावकों को भी अवगत कराते रहता है। विद्यालय का भविष्य उज्जवल है।सीसीडीसी प्रो पालित ने कहा कि बच्चों के भविष्य संवारने में माता-पिता का अहम योगदान होता है जो माता-पिता अपने बच्चों के प्रति हमेशा ध्यान देते हैं उनका बच्चा समाज में अलग पहचान और आदर्श स्थापित करता है।उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बच्चों के शिक्षा के साथ संस्कार भरने में कामयाब रहा है।डॉक्टर द्विवेदी ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहां की पर्यावरण के संतुलन हेतु आप सभी एक वृक्ष अवश्य लगाएँ। ताकि वह वृक्ष बड़ा होकर पर्यावरण संतुलन में सहायक होगा ही और आपका यादगार भी उसके साथ जुड़ा रहेगा।संचालन धर्मेंद्र एवं अध्यक्षता चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने की।जदयू नेता नंदकिशोर यादव ने विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए एक बेहतर गाना भी प्रस्तुत बच्चों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर नाटक नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई और कृषि वैज्ञानिक दो द्विवेदी द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।कार्यक्रम में चिराग चेतन हर्ष अनीता जया दुर्गा साक्षी आदि ने भाग लिया। कई अभिभावक छात्र-छात्राओं के सफल और बढ़िया प्रस्तुति के लिए विद्यालय के डायरेक्टर सुशील कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी।
