RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय का भव्य उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, डीपीओ डा०आदित्य तिवारी, मुख्य सलाहकार शिला पांडेय, प्रशासनिक प्रबंधक शशिकला राय, जगदीशपुर प्रखंड सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य, प्रबंधक सौरव सिंह, समन्वयक चंदन कुमार सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह द्वारा थाली में दीप प्रज्वलित कर चंदन तिलक के साथ सबका आरती उतारते हुए मंत्रोच्चार एवं श्लोक के साथ किया गया। तत्पश्चात एसोसिएशन के पदाधिकारीगण द्वारा अध्यक्ष मिथिलेश रंजन को स्थान पर विराजमान किया गया, साथ ही सुगंधित गुलाब एवं डायरी, कलम देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारीगण द्वारा एसोसिएशन के प्रति अपनी सौ प्रतिशत सहभागिता रखते हुए निजी विद्यालयों की बेहतरी हेतु काम करने का संकल्प दुहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डा० आदित्य तिवारी द्वारा 24×7 के तौर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। विचार व्यक्त करते हुए सौरव सिंह भावूक भी हो गए । उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने तथा इसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की घोषणा की। शशिकला राय एवं शिला पांडेय ने भी हर प्रकार से सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। राजेन्द्र सिंह मौर्य एवं चंदन कुमार सिंह द्वारा भी एसोसिएशन के कार्यशैली एवं लिडर्स की कार्यो की सराहना की l धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मिथिलेश रंजन ने किया।

Related posts

उमरिया:खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे कई आशियाने गंगा में विलीन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अगस्त 24

rktvnews

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

rktvnews

मतदान सिर्फ मतपत्र पर लगाया गया एक निशान नहीं, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की किरण है : संस्कार मिश्रा

rktvnews

गरियाबंद : गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिला समूहों को हो रहा आर्थिक मुनाफा

rktvnews

Leave a Comment