RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में नई शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम आयोजित, शिक्षित बनो सशक्त बनो :डॉ शिखा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से स्नातक सेमेस्टर सत्र 2025 से 2029 में नामांकन लेनेवाली छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित नई सीख दी गई। इस अवसर पर नामांकित सभी नई छात्राएं उपस्थित रही। इस आयोजन में परिचय सत्र सफलता की पहली और पहला कदम सेमेस्टर ओरिएंटेशन 2025 के बारे में बताया गया।अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ शिखा ने छात्राओं को बताया कि “शिक्षित बनो सशक्त बनो स्वयं शिक्षित हो और दूसरे को शिक्षित करों, शिक्षा समाज बनाती है, सबको सम्मान देती है। शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल कर मनचाहा पद प्रतिष्ठा हासिल किया जा सकता।
इस अवसर पर डॉ रजनी नरसरिया ने कहा कि “जीवन में शांति चाहते हैं तो खुद को शिक्षित कर अपने में बदलाव ला कर अच्छे समाज के निर्माता बने।”
अर्थशास्त्र विभाग के डॉ अमरेश कुमार ने छात्राओं को बताया कि “मैने जो कुछ भी सिखा है किताबों से सिखा है” बुद्धिमता और चरित्र, यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य हैं। शिक्षा वह आईना हैं, जो आपकी असाधारणता को प्रकट करता हैं।”इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे।
इस ओरियंटेशन में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

आईईपीएफए और सेबी ने निवेशकों को सशक्त बनाने और अनक्लेम्ड डिविडेंड का समाधान करने के लिए पुणे में पहला “निवेशक शिविर” शुरू किया।

rktvnews

देवघर : सावन मेला की विभिन्न तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास!राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति।

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: जन सुराज ने दी आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना: भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर राजभवन में “महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment