
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।कड़ाके की ठंड से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार तापमान में हो रही गिरावट के कारण ठंड का असर काफी बढ़ गया है वही इस ठंड के मौसम में आरा सदर अंचल अधिकारी पल्लवी गुप्ता के द्वारा रविवार को सैकड़ो गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया वही बढ़ती ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार पंत एवं उनकी टीम की देखरेख में आना सदर अस्पताल प्रखंड परिसर रेलवे स्टेशन नवादा चौक पकड़ी चौक पीर बाबा मोड जज कोठी मोड गोपाली चौक नागरि प्रचारिणी मोड़ चंदवा समेत अन्य कई स्थलों पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया वहीं सदर प्रखंड के कई स्थानों पर बढ़ती ठंड से लोगों के बचाव को लेकर अलाव की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके।
