RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान:राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 जनवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संभाजी नगर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
बाद में वह ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज संस्थान पीठ भी गए और संतों से आशीर्वाद लिया। संभाजी नगर में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

अभ्यास केंद्रों का लोकार्पण

राज्यपाल श्री बागडे ने सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय सावंगी में सावित्रीबाई फुले अभ्यास केंद्रों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने सावित्री बाई फुले को याद करते हुए उन्हें नमन किया। बाद में उन्होंने नारी शिक्षा के लिए किए उनके क्रांतिकारी कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते इन अभ्यास केंद्रों के जरिए शिक्षा के प्रभावी प्रसार पर जोर दिया।

Related posts

इंडिया पोस्ट ने 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय राखी शिपमेंट की अनुशंसा की।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर की जीत को ले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार जीता।

rktvnews

भोजपुर : चंदवा सूर्य मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा का 06 अप्रैल को होगा समापन।

rktvnews

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत का 40वां स्थान बरकरार!नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।

rktvnews

Leave a Comment