RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर की जीत को ले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।आरा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर के चुनाव प्रचार को और अधिक बेहतर बनाने और चुनाव के सफल संचालन के बदौलत विजय पताका लहराने के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर चुनाव कार्यालय में एक उच्च स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में यूपी के भाजपा  विधायक संजय चौरसिया भी शामिल हुए।एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर की सलाह पर चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिए विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें भाजपा के अलग अलग कार्यों में दक्ष एवं अनुभव वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई।कई अलग अलग संभाग गठित करते हुए इसके प्रभारियों की सूची घोषित की गई। इसमें वाहन की व्यवस्था से लेकर  प्रेस एवं मिडिया भोजन, प्रचार, एलईडी प्रचार वाहन,बूथ मैंनेजमेंट, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम के लिए मंच एवं जनसभा, हेलीपैड, कार्यालय, स्वच्छता आदि कई संभागों के लिए अलग अलग प्रभारी बनाये गए और उनके कंधों पर एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर की शानदार जीत के लिए बेहतर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यूपी के भाजपा विधायक संजय चौरसिया ने कहा कि आरा में एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर की जीत के अंतर को हम बेहतर चुनाव प्रबंधन के बदौलत और अधिक ले जा सकते हैं। इसलिए जिन्हे भी जो जिम्मेदारियां मिली है वे अपने स्तर से इसके बेहतर संचालन में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि बूथ मैंनेजमेंट और बेहतर प्रबंधन के बदौलत हम आरा में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।सभी कार्यकर्ताओं से स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए विधायक संजय चौरसिया ने कहा कि आरा में भाजपा ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर साबित किया है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां पैसे से टिकट नहीं बेचे जाते बल्कि संघर्ष से तपकर निकलने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव लड़ने और नेता बनने का अवसर देती है। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  और पटना महानगर के प्रभारी डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। ऐसा कार्यकर्ता जो दिन रात जनता के बीच ही रहता है. जनसेवा के लिए लोकप्रिय ऐसे उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ना और जितना कोई मुश्किल कार्य नहीं है। आरा में एक एक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार मान बैठा है और चुनाव परिणाम अप्रत्याशित एवं अभूतपूर्व होगा। आरा की जीत भी ऐतिहासिक होगी। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से अपील की तो वहीं राज्य की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को भी जन जन तक पहुँचाने और पुनः एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर एनडीए की सरकार बनाने के लिए गांव गांव और गली गली सघन जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील भी की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए  रामदयाल कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नरेन्द्र तिवारी ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी प्रभारियों से अभी से ही  मोर्चा संभाल लेने और जीत के लक्ष्य की ओर निकल पड़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय ने किया। बैठक में  कौशल कुमार विद्यार्थी,शंभू चौरसिया, राजेंद्र तिवारी,अमरेंद्र शक्रवार, आदित्यविजय प्रताप सिंह, अभिषेक राय, अजय सिंह,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष रवि शंकर सिंह उर्फ दीपक सिंह, पवन सिंह, बलराम सिंह, सुशील मिश्रा, जीतू चौरसिया,मनीष प्रभात, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, सुगम सहाय सहित कई लोग शामिल थे, जिन्हे चुनाव प्रबंधन समिति की अलग अलग अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:तर्कशास्त्र के महत्व पर आयोजित हुआ आलेख प्रतियोगिता!तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है: प्रो मीना कुमारी

rktvnews

श्री नितिन गडकरी ने गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्‍सप्रेसवे पर 100 घंटे में 100 लेन किलोमीटर में बिटुमिनस कंकरीट बिछाने के लिए टीम को बधाई दी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों से वसूला जुर्माना।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

Leave a Comment