RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार जीता।

नई दिल्ली/07 जुलाई।कोयला मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने जीईएम के दृष्टिकोण के अनुरूप ई-मार्केट कार्यप्रणालियों की विश्वसनीयता में सुधार में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार प्राप्त किया। एनएलसीआईएल ने वर्ष 2017 में जीईएम पोर्टल पर पंजीकृत और ऑन-बोर्ड किया था। जीईएम खरीद में एनएलसीआईएल की वृद्धि वर्ष 2018-19 के दौरान 2.21 करोड़ रुपये के न्यून मूल्य से प्रारंभ होकर ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 984.93 करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि के रूप में दर्ज की गई है। सरकारी ई-मार्केटप्लेस जीईएम एक समर्पित ई-मार्केट सेवा मंच, एक राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है, जो विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के विपणन के लिए भारत सरकार द्वारा शासित है। भारत में पारदर्शी, समावेशी और कुशल सार्वजनिक खरीद के जीईएम के दृष्टिकोण के अनुरूप ऊर्जा बाजार को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री के मोहन रेड्डी ने पुरस्कार प्राप्त किया। एनएलसीआईएल के सीएमडी प्रसन्ना कुमार मोट्टुपल्ली ने एनएलसीआईएल के अधिकारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और भविष्य में और सफलता की कामना की।

Related posts

गिरीडीह:अपर समाहर्ता ने की राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा देश का डिफेंस सेक्टर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गीधा मे मोदी गारंटी वान के माध्यम से मुद्रा लोन,प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना लोन,गैस चूल्हा का हुआ वितरण।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी नवादा ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

Leave a Comment