RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

देहरादून/ उत्तराखंड,17 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहारनपुर चौक स्थित गुरूद्वारा में श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आढ़त बाजार के इस गुरुद्वारे में स्थित सराय को संसाधन युक्त किए जाने हेतु अल्पसंख्यक कल्याण निधि से 25 लाख रुपए की धनराशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सिख समाज में सेवा का जो विशेष भाव है, उसी भाव के अंतर्गत गरीब सिख परिवारों के बच्चों और समाज के अन्य गरीब तबकों के लिए सिख समाज ने विद्यालय खोले हैं। ऐसे विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध किए जाने हेतु 25 लाख रुपए प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंद कारज एक्ट के लिए वर्ष 1909 में पहली बार मांग उठी थी, इसके बाद एक्ट बनवाने तथा पास करवाने के लिए सिख समाज को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। प्रदेश में राज्य सरकार ने कैबिनेट में आनंद कारज एक्ट को मंजूरी देकर सिख समाज की एक सदी पुरानी मांग को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि आज करतारपुर कॉरिडोर बनाने की सिख समाज की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो पाई। गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत की याद में “वीर बाल दिवस” मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:प्राच्य-साहित्य के महान अध्येता और साहित्य-ऋषि थे राम नारायण शास्त्री : प्रेम कुमार

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह की रोकथाम हेतु धर्मगुरूओ के बीच चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

बिहार:वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में बिहार को मिला पहला स्थान।

rktvnews

डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

राजस्थान:राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अभिनव पहल,अब पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जायेगा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यालय का रास्ता।

rktvnews

बाइक और साइकिल के टक्कर में घायल जख्मियों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव!अपनी देख रेख में करवाया इलाज।

rktvnews

Leave a Comment