RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : चंदवा सूर्य मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा का 06 अप्रैल को होगा समापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अप्रैल। स्थानीय चंदवा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह यज्ञ को संबोधित करते हुए सनातन शक्तिपीठ अध्यक्ष डॉ आचार्य भारत भूषण पांडेय व सरल हृदय संत भागवताचार्य निर्मल जी महाराज ने एकादशी व्रत पर बोलते हुए भक्तों को बताया की एकादशी व्रत सनातन धर्म का मूल स्तंभ है।इस कथा की व्याख्या करते हुए दोनो विद्वानों संतो ने परम भागवत अंबरीश की भक्ति व निष्ठा को उद्धित करते हुए बताया की सम्राट होते हुए भी उनकी जीवनशैली सदैव भक्तिमय व्यतीत हुई।भागवत पूजन के लिए स्वयं पुष्प उतारकर पूजा करते थे।भागवत कथा मंदाकनी में अवगाहित होना तथा संतो के मुखार से कथा श्रवण करना जीवन का मोक्ष मार्ग है।
31 मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम में आचार्य द्वय ने श्रीमद् भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए भक्ति देवी के कष्ट के निवारण की कथा को प्रस्तुत किया और प्रेत बाधा से मुक्ति के उपाय बताए।
मुख्य यजमानों में मनजी तिवारी,पुरंजय ओझा,बिनोद तिवारी सपत्नीक शामिल हुए।कथा का मूलपाठ पंडित ब्रज किशोर पांडेय की देख रेख में चल रहा है।इस सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का समापन 06 अप्रैल को होगा।
भागवत कथा सप्ताह यज्ञ के आयोजन में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले रामानुज तिवारी,शोधन तिवारी, भरत तिवारी,उमेश तिवारी,बिमलेश तिवारी आदि शामिल हैं।

Related posts

उज्जैन:जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने आदेश जारी किये।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:23 नवंबर 23

rktvnews

पटना डीएम ने शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में फुलवारीशरीफ सीओ पर ₹2500 का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में बढ़ती गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के पूर्व एलटी का कराया जाएगा प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment