RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जनवरी। आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, डॉ अनुपमा सिंह,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, भोजपुर, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले से जुड़े पर्यावरण प्रदूषण के दूरगामी दुष्प्रभावों और उनके उचित समाधान पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जिले में पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखना है, तो कचरे का सही निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही आम जनमानस की सहभागिता, जैसे पौधारोपण, जल संरक्षण और भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष सहयोग की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने नगर निकाय और नगर निगम से उत्पन्न कचरे का डंपिंग यार्ड में ही निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन नगर निकायों में अब तक लाइन फील्ड डंपिंग यार्ड का चयन नहीं हुआ है, वहां यह प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी की जाए। इसके अतिरिक्त, जिले के तालाबों और पोखरों का चयन कर उन्हें सुंदर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाए।

Related posts

कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

rktvnews

भोजपुर:राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह दुगोला कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया नमन।

rktvnews

झारखंड: बढ़ते भारत बदलते भारत की गाथा है मन की बात : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 30 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का भुगतान किया।

rktvnews

Leave a Comment