आरा/भोजपुर 30 अक्टूबर। बड़हरा प्रखंड के बसंतपुर में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा 29 अक्टूबर की रात्रि आयोजित दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदुमन परदेसी और रोशन राज द्वारा रात भर दुगोला का कार्यक्रम हुआ अगल-बगल गांव के भी ग्रामीणों ने पूरे रात दुगोला का आनंद उठाया। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों से गांव में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है ऐसे भी पूरे शाहाबाद में बड़हरा में सबसे ज्यादा भाईचारा और शांति रहता है और यह धरती तो डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह जैसे लोगों को पैदा किया है।
मनोज सिंह ने नौजवान साथियों से अपील किया की पूजा के साथ-साथ पढ़ाई पर भी नजर रखनी चाहिए बिना कलम की ताकत के गांव का मानचित्र नहीं बदल सकता इसलिए नौजवानों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्तिथ लोगों में पूर्व जिला परिषद के सदस्य रघुपति सिंह, पहलवान जी, पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह, भीम सिंह, मकई सिंह, मियां जी ,सुरेंद्र सिंह, आयोजक समिति में शैलेंद्र सिंह, विकास सिंह, मोहन सिंह,पिंटू सिंह, चंदन सिंह,संजय सिंह,राजू सिंह सहित अन्य शामिल थे।
