RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन की सूचना देनेवाले बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं की सूचना देनेवाले को यह राशि प्रदान की जा रही है। इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मानस्वरूप दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम हेतु किए जानेवाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जीएसटी सुधार पर भाजपा द्वारा व्यापारी,उद्यमी सम्मेलन का आयोजन,पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में हुआ सामूहिक गायन।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं के आगे आने से ही समाज का असली बदलाव होगा संभव: सोनाली सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जुलाई 25

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment