RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)02 जनवरी।मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने वाले धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त,नगर निगम मोतिहारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम मोतिहारी उपस्थित थे।
सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम के द्वारा बताया गया कि यह पुल मजुरहा,मोतिहारी को हरदिया, मोतिहारी से जोड़ती है। इसके लिए लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि प्राक्कलित है जिसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुल की लंबाई 72 मीटर होगी और इसकी चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। इस पर फुटपाथ भी प्रस्तावित है जो लगभग 1.47 मीटर की चौड़ाई का होगा। दोनों तरफ सेफ्टी कर्व और रेलिंग भी बनेगा।
पूर्ण निर्माण होने से जिला समाहरणालय, जिला कोर्ट, मजुराहा, मोतिहारी की संपर्कता सीधे कोटवा से होगी तथा एनएच 28 से वैकल्पिक संपर्कता मिलेगी।इस पुल के निर्माण से लगभग 15000 स्थानीय लोग तथा 40000 सामान्य तौर पर लोग लाभान्वित होंगे और इस पुल के बनने से जिला समाहरणालय से कोटवा की दूरी भी काम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कोटवा की जो दूरी 23 किलोमीटर है, पुल के बन जाने से यह दूरी लगभग 6.50 किलोमीटर की कम हो जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण निगम के अभियंता को जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए पुल निर्माण शुभारंभ कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

चतरा:डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची जारी।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी विकास कुमार को किया गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पुरा कराएं: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment