RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष
2025 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, स‌द्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आनेवाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।

Related posts

दक्षिणी नौसेना कमान में विश्व पर्यावरण दिवस

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत का संयुक्त संचालन।

rktvnews

भोपाल:भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ’ ’सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment