RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

घोषणाओं – योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान)15 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को जिला परिषद् सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं – योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं और डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूरा करने हेतु भूमि आवंटन सहित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने, बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत करने, विद्यालयों – आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, साफ सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, पेंशन योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों का सर्वे कर प्रमाण पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य योजना, कुसुम योजना आदि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मलेरिया, डेंगू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधि रखने तथा त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद को शहर में साफ-सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने एवं सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने की निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों और विभागीय भूमि के पट्टों की जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से विद्युत आपूर्ति, कटौती, ट्रांसफार्मर, कृषि कनेक्शन एवं पेंडिंग कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में रसद विभाग से राशन वितरण एवं खाद्य सुरक्षा, कृषि विभाग से खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग, पशुपालन, महिला अधिकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यक रूप से राजकाज पर ई-फाइलिंग, पेंडिंग फाइलों का एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में साफ सफाई और सामान्य व्यवस्था बेहतर रखने, वृक्षारोपण का जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसीईओ विशाल सीपा, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनीत कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकरलाल जाट, समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक अशीन शर्मा, डीपीएम महेंद्र मेहता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गिरीडीह:Yonex Sunrise Mini Sub-Junior State Badminton Tournament 2025 में गिरिडीह के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

सीतामढ़ी:भूकंप सुरक्षा सप्ताह-2024 के अवसर पर आपदा न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोजपुर:आइएमए द्वारा पद्मश्री भीम सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

झारखंड:खूशहाल और विकसित पलामू के लिए जाति धर्म से उपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें :के एन त्रिपाठी

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी कैंसर चिकित्सा ब्लॉक का उद्घाटन किया।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment